Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिर व्यापारी को निशाना बनाने बड़ाबाजार आये थे शूटर!

इनके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है

08 Feb 2025

फिर व्यापारी को निशाना बनाने बड़ाबाजार आये थे शूटर!

कोलकाता। सियालदह से कुछ दिनों पहले हथियार के साथ गिरफ्तार पांच युवकों से पूछताछ के बाद पता चला था कि वे बड़ाबाजार के एक व्यापारी को निशाना बनाने आये थे। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद फिर बड़ाबाजार से उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या उत्तर प्रदेश के शूटरों के निशाने पर बड़ाबाजार के व्यापारी हैं? क्या दो सप्ताह पहले वारदात को अंजाम देने से पहले हुई गिरफ्तारी के बाद फिर से शूटरों की दूसरी टीम बड़ाबाजार भेजी गयी थी? दरअसल शुक्रवार देर रात कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ाबाजार इलाके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपित उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि कल रात एमजी रोड पर गुरुद्वारा के सामने पहले से मिली सूचना पर एसटीएफ ने एक यूपी नंबर की टोयेटा का रोकी। यहां कार में सवार गाजीपुर के संतोष सहनी (37), जीतेन्द्र कुमार (38) और मउ के मनोज कुमार (46) सवार थे। उनके पास से कार जो संयुक्त रूप से उनके कब्जे में थी, से कुल दो आग्नेयास्त्र, 4 खाली मैगजीन और 17 राउंड गोला-बारूद बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस के उस व्यापक अभियान का हिस्सा है, जो अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को पूछताछ के लिए एसटीएफ हिरासत में भेज दिया गया है। 
एसटीएफ मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और किन लोगों को सप्लाई किए जाने थे। इनके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिर व्यापारी को निशाना बनाने बड़ाबाजार आये थे शूटर!
इनके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News